मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी को? नोट करें जनवरी 2024 की खास डेट्स - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी को? नोट करें जनवरी 2024 की खास डेट्स

 


जनवरी 2024 में 2 एकादशी

जनवरी 2024 में 2 एकादशी व्रत किए जाएंगे। 7 जनवरी, रविवार को सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा, वहीं 21 जनवरी, रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।


1 व्रत एक ही दिन

9 जनवरी, मंगलवार को प्रदोष और शिव चतुर्दशी व्रत किए जाएंगे। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव से संबंधित हैं। त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि एक साथ होने से ये दोनों व्रत एक ही दिन किए जाएंगे।


कब है लोहड़ी 2024? 

लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है इसलिए इस बार ये पर्व 14 जनवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। ये त्योहार पंजाब, हरियाणा में मुख्य रूप से मनाया जाता है।


कब है मकर संक्रांति 2024? 

इस बार मकर संक्रांति 14 नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी क्योंकि 15 जनवरी की सुबह ही सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं।


कब है पोंगल 2024? 

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार भी 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। इसी दिन खर मास भी समाप्त होगा।


25 से शुरू होगा माघ मास

25 जनवरी, गुरुवार से हिंदू पंचांग का 11 महीना माघ शुरू होगा। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।


तिल चतुर्थी 2024 कब?

महीने के अंत में 29 जनवरी, सोमवार को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी चीजों का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें