16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ी फ्लाइट की खिड़की, देखें वीडियो - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ी फ्लाइट की खिड़की, देखें वीडियो

 


अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की अमेरिका के पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उड़ान के दौरान फ्लाइट की खिड़की हवा में उड़ जाती है। इसके बाद फ्लाइट को तत्काल अमेरिकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाता है। 


अमेरिका में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार अलास्का एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1282 को शुक्रवार की रात यानि 5 जनवरी को अमेरिका के पोर्टलैंड इंटरनेशनल पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। कारण यह था मिड एयर फ्लाइट की एक खिड़की टूट गई, जिसकी वजह से एक बच्चे की शर्ट फट गई और पैसेंजर्स में खौफ पैदा हो गया। यह फ्लाइट ओंटोरियो से कैलीफोर्निया की तरफ जा रही थी। जब फ्लाइट 16 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंची, तभी विंडो डैमेज हो गया। इस वजह से जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।


अलास्का एयरलाइंस ने जारी किया बयान

अलास्का एयरलाइंस ने भी घटना के बाद बयान जारी किया है और सभी यात्रियों, क्रू मेंबर्स की सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी दी है। एयरलाइंस ने कहा कि ओंटारियो से उड़ान भरने के बाद समस्या का सामना करना पड़ा और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान मे मौजूद सभी 171 पैसेंजर्स और चालक दल के सभी 6 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की गई है। हम घटना की तत्काल जांच कर रहे हैं और जो भी जानकारी मिलेगी, उसे शेयर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें