कांग्रेस पार्षद शीतल सोमानी ने ली भाजपा की सदस्यता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कांग्रेस पार्षद शीतल सोमानी ने ली भाजपा की सदस्यता




गुवाहाटी। डेरगांव की शीतल सोमानी आज सोमवार को अटल भवन गुवाहाटी में असम भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता, पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ, असम भाजपा महासचिव (संगठन) रविंद्र राजू और विभिन्न राज्य भाजपा नेताओं और विधायकों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।

सोमानी ने आज ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को दिया। इस्तीफे के तुरंत बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गईं।

इससे पहले शीतल सोमानी कांग्रेस की टिकट पर डेरगांव के वार्ड नंबर 10 से लगातार दो बार पार्षद एवं गोलाघाट जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के असम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। श्रीमती सोमानी का सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा है। ये अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष, नेशनल ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रांतीय अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय महामंत्री के रूप में भी ये समाज को अपनी सेवाएं दे चुकी है। इसके अलावा महिला कौशल विकास और नारी चेतना की अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने अपनी सेवाएं दी है।

सोमानी परिवार को तरुण गोगोई के समय में उनके बहुत करीब माना जाता था। तरुण गोगोई के बाद वही नजदीकी उनके पुत्र गौरव गोगोई के साथ फिलहाल मानी जा। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के लिए यह खराब संकेत है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```