असम कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की

 

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों के लिए आर्थिक सहयोग की जनता से रविवार को अपील की और दावा किया कि संगठन कथित तौर पर भाजपा सरकार के इशारे पर अपने खाते सील होने के कारण ‘गंभीर वित्तीय संकट’ का सामना कर रहा है।


बोरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर पार्टी के खाते मांग के अनुरूप कानूनी रास्ते से नहीं खोले गए, तो ‘स्थिति गंभीर मोड़ ले लेगी’।


उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और शीर्ष मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पारंपरिक रूप से अपने लोकसभा उम्मीदवारों को मौद्रिक सहायता प्रदान करती है।


उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन इस बार, कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए गए हैं, जुर्माने के रूप में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक निकाले जा चुके हैं और भाजपा सरकार द्वारा और अधिक जुर्माना लगाया जा रहा है।’’ असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने सीमित संसाधनों के साथ अपने उम्मीदवारों की मदद की है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।’’


उन्होंने कहा कि अगर कानूनी सहारा लेने के बाद भी पार्टी का खाता नहीं खुल सका तो स्थिति और खराब हो जायेगी।


बोरा ने सभी से ”लोकतंत्र और संविधान को बचाने, सांप्रदायिकता और भाजपा की कुटिल साजिश के खिलाफ लड़ाई” में कांग्रेस की मदद करने का आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें