देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं। अब मई का महीना खत्म होने वाला है। कुछ ही दिन बाद जून के महीने की शुरुआत हो जाएगी। एक जून से भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। यहां हम आपको इन सभी बदलावों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो।
बदल जाएंगे ट्रैफिक रूल्स
महीने की शुरुआत से यानी 1 जून से ट्रैफिक नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए ड्राइविंग लाइसेंस रूल्स अगले महीने से लागू हो जाएंगे। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। नए नियमों के अनुसार, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर भी 1000 ले 2000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता पाया जाता है, तो उस पर 25 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। मौजूदा समय में देश में गाड़ी चलाने या लाइसेंस लेने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। अगर कोई नाबालिग ऐसा करता है, तो उसका 25 साल की उम्र तक कोई लाइसेंस नहीं बन सकेगा।
यहां मिलेगी राहत
UIDAI ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट की तारीख 14 जून कर दी है। यानी अगर कोई भी ऑनलाइन तरीके से आधार अपडेट करता है, तो 14 जून तक कोई चार्ज नहीं देना होगा। अगर कोई आधार सेंटर पहुंचकर अपने आधार कार्ड में अपडेट कराता है तो उसे 50 रुपए प्रति अपडेट देना होगा।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत
देश में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत तय करती हैं। कंपनियां 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इसी के साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी तय होती हैं। ऐसे में जून की पहली तारीख में गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। 1 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतें तय करेंगी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें