मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का प्रांतीय स्तर इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता 8 जून से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का प्रांतीय स्तर इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता 8 जून से

 

राज्यभर से समाज के युवा खिलाड़ियों का मिल रहा जबर्दस्त समर्थन


सभी आयु वालों के लिए कई तरह की होंगी स्पर्द्धा


गुवाहाटी। समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा क्रीड़ा के क्षेत्र में युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से आगामी 8 जून से दो दिवसीय प्रांतीय स्तरीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्व. दीनदयाल सिंघानिया की पावन स्मृति में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता 2.0 का आयोजन तरुण राम फुकन इंडोर स्टेडियम (नेहरू स्टेडियम) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से युवाओं द्वारा अपने नामों का पंजीयन कराया गया है। इस प्रतियोगिता को लेकर सभी वर्ग के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


शाखाध्यक्ष शंकर बिड़ला ने बताया कि प्रतियोगिता को बड़ा रूप देने के उद्देश्य से इस बार इसका आयोजन प्रांतीय स्तर पर किया गया है, ताकि गुवाहाटी के बाहर से भी प्रतियोगी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। अब तक बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने अपना पंजीयन करवाया है।


उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रतियोगियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी शाखा द्वारा की गई है। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण डागा ने बताया कि प्रतियोगी गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस वर्ष सात इंडोर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित होगी: 15 साल तक के बच्चों के लिए और 15 साल से ऊपर वाले महिलाओं और बच्चों के लिए। प्रतियोगिताएं बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, आर्म रेसलिंग, लूडो, डार्ट और शतरंज की होंगी।


शाखा के सचिव अशोक सेठिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियो को एक टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रचार मंत्री नरेंद्र सोनी ने जानकारी दी कि प्रत्येक खेल का शुल्क <200 निर्धारित किया गया है।


उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्य के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के सहसंयोजक सुरेंद्र लड्ढा, प्रदीप पाटनी, विवेक सांगानेरिया एवं विकास अग्रवाल पूरे उत्साह के साथ अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```