मायुमं बेलतला शिखर शाखा ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं बेलतला शिखर शाखा ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच की बेलतला शिखर शाखा ने बेलतला चारआली स्थित एक होटल में मैट्रिक और हायर सेकेंडरी के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद क्वीन ओझा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन में उनके साथ मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड बेलतला शिखर शाखा के अध्यक्ष अविनाश अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष संदीप पोद्दार सचिव अंकुर सिंघल मायुमं के प्रांतीय स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के संयोजक राम भट्टर और समाजसेवी परेश शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्वीन ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करना इसे महत्वपूर्ण काम और कोई नहीं हो सकता। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आप लोगों के जैसे संगठनों की सख्त जरूरत है। प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने कहा कि जैसे भारतीय सेना में जाट रेजीमेंट असम राइफल्स सिख रेजीमेंट अलग अलग समुदायों के नाम से बटालियन होती है। मगर इन सभी का उद्देश्य एक ही है कि पूरे भारत राष्ट्र को सुरक्षा प्रदान करना। इसी तरह मारवाड़ी युवा मंच भी मारवाड़ी समाज की संस्था है। मगर इसका सामाजिक उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों के हित के लिए है। कार्यक्रम में रितेश खटेड ने भी युवाओं को अपने ओजस्वी भाषण से प्रेरित किया।समारोह मे मैट्रिक और हायर सेकेंडरी के 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को फुलाम गमछा और प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा राजधानी मंडल के अध्यक्ष भास्कर ज्योति भाजपा युवा मोर्चा राजधानी मंडल के अध्यक्ष अनूप ज्योति मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र के अलावा मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा समृद्धि शाखा ग्रेटर शाखा के सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की चैयरमेन सोनू पोद्दार तथा संयोजक पिंकी अग्रवाल और यश अग्रवाल थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप अग्रवाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```