मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप और गुवाहाटी शाखा ने विशिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप और गुवाहाटी शाखा ने विशिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा और गुवाहाटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में उजान बाजार स्थित विवेकानंद संस्कृतिक संस्थान में असम के कुछ विशिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद व बुद्धिजीवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर साहित्यकार जितेन शर्मा, डॉक्टर दयानंद पाठक, अनिल बोरा, हरि प्रिया बोरकियाल बोरगोहाई, डॉक्टर भूपेंद्र राॅय चौधरी,डॉ ईवा हजारिका, अनुरूपा चौधरी, डॉक्टर हेमेंद्र नाथ दत्ता, डॉक्टर हरिप्रसाद गोयंका, रमेश चंद्र भतरा, रीना भौमिक, नगेन शर्मा, और चंदेश्वर को फुलाम गमछा, शाॅल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने अपने सारगर्भित संबोधन में मारवाड़ी सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन को वर्तमान समय की जरूरत बताया। इस अवसर पर असम साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉक्टर सूर्यकांत हजारिका को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान किया गया।सूर्यकांत हजारिका ने सन 1917 में स्थापित हुई असम साहित्य सभा के गठन काल से लेकर आज तक की गतिविधीयो के इतिहास के बारे में मारवाड़ी समाज को अवगत कराया एवं मारवाड़ी समाज की असम में उपलब्धियों के बारे में भी गिनाया। इस अवसर पर मंच पर मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव संजय खेतान, गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष शंकर बिरला, सचिव अशोक सेठिया, प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल उपस्थित थे। कल्याण आश्रम महिला समिति की सचिव सुनीता लड़िया, फैंसी बाजार साहित्य सभा के घनश्याम लड़िया और मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष दीपक पोद्दार का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए कंचन शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मातृ दिवस के अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों के द्वारा केक कटिंग भी की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय सहायक मंत्री मक्खन अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मनोज काला के अलावा प्रदीप भुवालका, संपत मिश्र, सूरज सिंघानिया, सुरेंद्र लड्ढा, राजेश अग्रवाल, अजीत शर्मा, निरंजन सिकरिया, शंकर लाल भजनका, सुनीता गुप्ता, सरिता लोहिया के अलावा दोनों शाखाओं के कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें