गुवाहाटी। भीषण गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आज दोपहर गर्मी का पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते फैंसी बाजार और आठ गांव की सड़के सुनी हो गई। गर्मी की वजह से रिक्शा, ठेला, ऑटो एवं मजदूर कम ही नजर आए। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक अति व्यस्त रहने वाली फैंसी बाजार की सड़के आज दोपहर 3 बजे तक सुनी सुनी रही। इक्का दुक्का वाहन, रिक्शा, ठेलावाला ही कदाचित दिखाई दे रहा था।जिस फैंसी बाजार में रेल गेट बंद होते ही दोनों तरफ भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी उस फैंसी बाजार में रेल गेट बंद होने पर भी जाम का बिल्कुल भी प्रभाव नहीं पड़ा। गेट के पास भी सड़के सूनी सूनी दिख रही थी। जहां रास्ते के दोनों किनारे डबल पार्किंग देखी जाती थी और पार्किंग ढूंढना बहुत बड़ी मुश्किल की बात होती थी। उन सड़कों पर वाहनों को आसानी से पार्किंग मिल रही थी। फैंसी बाजार एमएस रोड में जीएमसी मार्केट के सामने फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकाने भी सुनी सुनी दिख रही थी। सब्जी बेचने वाले ग्राहकों की बाट जो रहे थे। जेल रोड मे भी इस वक्त वाहनों की आवाजाही कम ही दिख रही थी। गर्मी के चलते लोग अपने कार्यालय, दुकान, घरों में ही बंद रहे। शाम चार बजे से कुछ चहल पहल आरंभ हो गई। यही हाल एसआरसीबी रोड का भी था। लोगों का कहना है कि अभी तो मई का ही महीना है। जून और जुलाई महीना तो अभी बाकी है। जुलाई में भीषण गर्मी के प्रकोप की भी आशंका जताई जा रही है।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें