कहीं आपके नंबर से तो नहीं चल रही फर्जी सिम, यूं झटपट पता करें, फॉलो करें प्रोसेस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कहीं आपके नंबर से तो नहीं चल रही फर्जी सिम, यूं झटपट पता करें, फॉलो करें प्रोसेस


अक्सर ऐसा होता है कि आपके नाम से कोई और सिम चलाता है। ऐसे में जिस शख्स के नाम पर ID होती है, उन्हें पता नहीं होता कि किसके नाम पर सिम चल रही है। कई लोग जो फर्जी सिम चला रहे होते है। फर्जी सिम से साइबर क्राइम कोई और करता है और कोई और फंस सकता है। वह है, जिसके नाम पर फर्जी सिम एक्टिवेट होती है। ऐसे में आप को ये पता होने चाहिए कि आपके नाम पर कितनी सिम है और कौन इसका इस्तेमाल कर रहा है।


अगर आप भी इस तरह की मुसीबतों से बचना चाहते है, तो इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर पता कर सकते है कि आपकी ID से कितनी सिम एक्टिवेट है।


फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

सबसे पहले आप tatcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

यहां पर अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP की मदद से लॉगइन करें।

अब यहां पर सभी नंबरों की डिटेल मिल जाएगी, जो आपकी ID से एक्टिवेट हो।


ऐसे करें अनचाहा नंबर रिमूव

अगर आप उस नंबर को अपनी ID से हटाना चाहते है, तो आप उसे इन स्टेप्स को फॉलों कर हटा सकते है।


ऊपर दिए स्टेप्स को फॉलों कर आप ID से जुड़े नंबर की डिटेल्स मिल जाएगी।

इनमें अनचाहे नंबर को Not My Number के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

अब नीचे की तरफ दिए Report के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है।

इसके बाद आपको टिकट ID रेफरेंस नंबर मिलेगा।

आखिर में नंबर बंद किया जाएगा। साथ ही आपकी ID से रिमुव कर दिया जाएगा।

जानें 1 ID से कितनी सिम चला सकते है।

एक आईडी पर 9 सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के व्यक्ति को एक ID पर सिर्फ 6 सिम एक्टिवेट कर सकते है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```