मायुमं बरपेटा रोड: बिनित हरलालका बने निर्विरोध अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं बरपेटा रोड: बिनित हरलालका बने निर्विरोध अध्यक्ष

 


मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा में कार्यकाल २०२४-२५ हेतु अध्यक्षीय पद के लिए बिनित हरलालका का निर्विरोध चयन‌ हुआ।१५ मई को स्थानीय श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत माहेश्वरी द्वारा एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया।सभा में निवर्तमान अध्यक्षा कुसुम मोर,प्रांतिय कौषाध्यक्ष प्रेरणा सेठिया,प्रांतिय लीगल चेयरमैन मुकेश चाचन,पूर्व शाखा अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल,पूर्व शाखा मंत्री प्रमोद अग्रवाल सहित भारी संख्या में सदस्यों की उपस्थिती दर्ज की गयी।शाखा सहमंत्री श्वेता बांठिया ने सभी का सभा में स्वागत किया।चुनावी सभा में उम्मिदवार के तौर पर बिनीत हरलालका के नाम का प्रस्ताव श्रेयांस सेठिया ने रखा वहीं कमल सराफ ने समर्थन किया।संदिप अग्रवाल की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पंकज झुनझुनवाला ने रखा एंव तन्मय बेंगाणी ने समर्थन किया। दोनों उम्मिदवारों द्वारा सभा में संबोधन प्रस्तुत किया गया।ततपश्चात उम्मिदवार संदिप अग्रवाल ने अपनी उम्मिदवारी वापस लेने की घोषणा की।चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने बिनित हरलालका को निर्वीरोध सत्र २०२४-२५ के लिए अध्यक्ष पद नियुक्ती की घोषणा की।निवर्तमान अध्यक्षा कुसुम मोर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिनित हरलालका का फूलाम गोमछा से अभिनंदन किया‌।बिनित हरलालका इससे पूर्व शाखा के कौषाध्यक्ष,मंत्री,उपाध्यक्ष के पद पर रहकर शाखा को अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। इस आशय की जानकारी शाखा सह सचिव स्वेता बांठिया द्वारा दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें