रियांश खटेड ने डिकैथलोन स्केटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रियांश खटेड ने डिकैथलोन स्केटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया


गुवाहाटी। डिकैथलोन आजरा के सौजन्य से आयोजित ऑक्सलो स्पीड स्केटिंग की नौंवी प्रतिस्पर्धा की इन लाइन इंटरमीडियो प्रतियोगिता में रियांश खटेड ने तीसरा स्थान प्राप्त कर मारवाड़ी समाज में अपना नाम रोशन किया है। हैप्पी चाइल्ड स्कूल की चौथी कक्षा का छात्र रियांश खटेड तरुण नगर निवासी व मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड व रंजीता खटेड का पुत्र है। इसकी इस उपलब्धि के चलते हैप्पी चाइल्ड स्कूल ने सोशल मीडिया के द्वारा खुशी जाहिर करते हुए अपने विद्यालय के छात्र रियांश को शुभकामनाएं प्रेषित की है।इसके अलावा मारवाड़ी युवा मंच व तेरापंथ सभा ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें