भारत में सबसे ज्यादा इस शहर में गर्मी, 20 लोगों की हो चुकी मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारत में सबसे ज्यादा इस शहर में गर्मी, 20 लोगों की हो चुकी मौत


राजस्थान में मानों आग लगी हुई है। देश ही नहीं दुनिया के सबसे गर्म दस शहरों में राजस्थान के पांच शहर शामिल हो चुके हैं। इनमें फलोदी सबसे गर्म शहर है जिसका पारा कल पचास डिग्री पहुंचा था और आज करीब दो डिग्री और बढ़ने की संभावना है। इस बीच आज कल और परसों की बात करते हैं.......। तीन दिन बहुत ही भारी रहने वाले हैं इन 23 जिलों के लिए....... इनके नाम हैं.. जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, नागौर, कोटा, बारां, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के साथ अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


पिछले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में बीस से भी ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा जानें जालौर जिले में गई हैं। बाडमेर और फलौदी में भी मौतें हुई हैं। प्रदेश में तीन दिनों के दौरान सरकारी अस्पतालों में गर्मी के चलते बीमार होने के कारण करीब एक लाख लोग भर्ती हुए हैं। इनमें करीब तीन हजार से ज्यादा लोग हीट वेव का सीधे तौर पर शिकार हुए हैं और उनको इलाज कई घंटों से जारी है।


स्वास्थ्य विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह का कहना है कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बंदोबस्त देखे जा रहे हैं। मरीज परेशान ना हों इसके लिए इंतजाम कर रहे हैं। कुछ छोटे जिलों में अस्पतालों में अव्यवस्थाएं हैं उनको दूर किया जा रहा है।


दुनिया के सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के पांच शहर शामिल हैं। दुनिया का सबसे गर्म शहर तो फलोदी है जहां कल का तापमान पचास डिग्री तक पहुंचा है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर बाडमेर जहां तापमान 49 डिग्री तक पहुंच चुका है। चौथे नंबर पर जैसलमेर जहां पारा 48 डिग्री तक आ गया है। जोधपुर और बीकानेर आठवें और दसवें नंबर पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```