मायुमं गुवाहाटी के शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी के शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में ने जीएमसीएच के सहयोग से नगर के रूपनगर स्थित पुलिस रिजर्व में रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में कुल 62 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें 51 लोगों को रक्तदान करने के योग्य पाया गया। इस तरह शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा, डीसीपी प्रशासनिक इमदाद अली, डीपीसी सुरक्षा ध्रुवों बोरा, डीसीपी खुफिया हरेकृृष्ण नाथ सहित विभिन्न रैंकों के पुलिस अधिकारियों ने इस शिविर में रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया। विश्व रक्त दान दिवस को मद्देनजर रखते हुए रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, गुवाहाटी आयुक्त की मंजूरी के पश्चात गुवाहाटी शाखा ने जीएमसीएच के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें नगर के विभिन्न पुलिस चौकियों के पदाधिकारियों के लगभग गुवाहाटी पुलिस के सभी सर्वोच्च अधिकारियों ने रक्त दान किया , शिविर के आयोजन में शाखा की ओर से सचिव रमेश पारीक, कोषाध्यक्ष आकाश शर्मा, संयुक्त सचिव विशिष्ठ मोदी, रक्त संयोजक नवीन मालू, प्रतीक मिश्रा, रौनक जैन, आशीष शाह, विवेक सांगनेरिया, लखन वर्मा एवं अमित जैन व अन्य लोगो ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। शाखा की ओर से शिविर आयोजन में सहयोग हेतु एसीपी (रिजर्व) प्रतीम गोगोई को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा की और से गुवाहाटी महानगर आयुक्त को एक दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह दे कर आभार प्रकट किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```