मायुंम गुवाहाटी ग्रेटर के पिंक डोनेशन कार्यक्रम में चालीस महिला संस्थाओ ने भाग लिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुंम गुवाहाटी ग्रेटर के पिंक डोनेशन कार्यक्रम में चालीस महिला संस्थाओ ने भाग लिया

 


गुवाहाटी।  आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने पिंक डोनेशन 2.0 का आयोजन छत्रीबाडी स्थित माहेश्वरी भवन मे किया।जिसमे गुवाहाटी की 40 से अधिक महिला संगठनों ने समर्थन दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बिजली कलिता ने दीप प्रज्वलित करके किया इस अवसर पर उनके साथ असम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दमानी, मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, पार्षद सौरभ झुनझुनवाला, शाखा अध्यक्ष हितेश चोपड़ा, शाखा सचिव शेखर जाजोदिया, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष राम भट्टर उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद बिजुली कलिता ने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में 40 से भी अधिक महिला संगठनों के योगदान को देखते हुए लगता है कि महिला अब काफी आगे बढ़ चुकी है। महिलाएं अब लोगों के जीवन बचाने का काम कर रही है। आज राष्ट्रपति पद पर भी महिला ही बैठी है। इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण और क्या हो सकता है। महिलाएं अब घर की चार दिवारी के बाहर आकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर के साथ बी. बरुआ कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों की एक टीम के नेतृत्व में गर्भाशय, ग्रीवा और स्तन कैंसर पर जानकारीपूर्ण सेमिनार भी आयोजित हुआ। 


पिंक डोनेशन 2 0 में कुल 285 पंजीकरण हुए। जिसमें 101 युनिट रक्त संग्रह किया गया।इस कार्यक्रम के संयोजक आशीष सिंघानिया, श्याम मालानी एवं शिव मोर के अथक प्रयास से इस कार्यक्रम को असम बुक्स आफ रिकर्डस में भी जगह बनाने में कामयाबी मिली। पिंक डोनेशन 2.0 ने ऑरेकल डायग्नोस्टिक्स की मदद से मुफ्त हिमोग्लोबिन, थायरॉयड और शुगर की जाँच भी की गई। इस कार्यक्रम में शारीरिक ऊर्जा पर जागरूकता सत्र भी शामिल था। जिसके बाद मुफ्त प्राणिक हीलिंग सत्र भी था, जो प्रतिभागियों के बीच शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल थी। इस कार्यक्रम में पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के चेयरमैन डीपी बजाज विशेष रूप से उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी गुवाहाटी ग्रेटर के सह-प्रचार संयोजक विकाश माहेश्वरी ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```