दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, पैसेज की छत का एक हिस्सा अचानक वाहनों पर गिरा, 6 घायल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, पैसेज की छत का एक हिस्सा अचानक वाहनों पर गिरा, 6 घायल

 


दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को हादसा हो गया। यहां गुरुवार को एयरपोर्ट पर अचानक पैसेज की छत का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान छत के सपोर्ट में लगे लोहे के साइड और ऊपर के पिलर भी टूटकर गिर गए। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन पर पिलर गिरने से गाड़ी भी पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। घटना से हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। घायलों को गाड़ी से किसी तरह निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।


अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के पिकअप एंड ड्रॉप एरिया में टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इससे कैब समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना फायर सर्विस डिपार्टमेंट को भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल 1 की तरफ छत की शीट और सपोर्ट बीम ढहने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट ड्रॉप और पिक करने वाले क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के कारण ही हादसे की संभावना जताई जा रही है।


घटना के बारे में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने भी एयरपोर्ट के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी रख रहे हैं। घटना की जांच के आदेश देने के साथ घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।


एयरपोर्ट के अफसरों और कर्मचारियों के बीच ये भी चर्चा सुनने में आ रही है कि दिल्ली में दो दिन से हो रही जबरदस्त बारिश और तेज हवा के कारण छत की शीट और सपोर्ट बीम टूट कर गिरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```