होजाई में महेश नवमी मनाई गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में महेश नवमी मनाई गई

 


निखिल कुुमार मुंदड़ा


होजाई। समग्र विश्व के साथ-साथ, महेश नवमी के पावन दिन पर होजाई के महेश्वरी परिवारों ने महेश नवमी के पावन दिन भगवान महेश की पूजा अर्चना की। उल्लेखयोग्य है, हर वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। महेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान शिव के वरदान स्वरूप मानी गई है जिसका उत्पत्ति दिवस ज्येष्ठ शुक्ल नवमी है। महेश्वरी समाज के द्वारा महेश नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष आराधना की जाती है। वही पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कबरा सहित समाज के कई विशिष्टजनों ने इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस संवाददाता से हुई बातचीत में समाज के विशिष्ट शिवशंकर बोड़ा ने बताया की इस पावन दिन भगवान महेश की पूजा अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा की महादेव देवों के देव हैं उनकी पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की पूर्ति होती है। साथही इस दिन मान्यता है कि गौ सेवा करने से व बड़ों का आशीर्वाद लेने से सारे कष्टों का निराकरण होता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```