कंचनजंगा रेल दुर्घटना: मारवाड़ी युवा मंच का राहत दल घटना स्थल पहुंचा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कंचनजंगा रेल दुर्घटना: मारवाड़ी युवा मंच का राहत दल घटना स्थल पहुंचा

 


सियालदह एक्सप्रेस की दुर्घटना गंभीर दुर्घटना - अभिषेक राॅय पुलिस अधीक्षक दार्जिलिंग


गुवाहाटी। सियालदह एक्सप्रेस को मालगाड़ी द्वारा टक्कर मार जाने की घटना में 20 से 25 लोग घायल हुए हैं एवं राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मृतकों की संख्या का सही अनुमान अभी तक लगाया नहीं जा पा रहा है। फिर भी दोपहर 12:00 तक 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। यह बातें दार्जिलिंग पुलिस के पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने बताई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना गंभीर है और अभी इसमें और भी आहत और मृतको की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी ओर मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा के आठ सदस्यीय राहत दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य घायलों के बचाव एवं उन्हें राहत पहुंचाने की पुरी कोशिश कर रहा है। घटना के विषय में जानकारी के लिए रेल विभाग ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं तथा मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा के राहत दलों के सदस्यों के नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि उनसे संपर्क करके किसी तरह की सहायता हो तो मांगी जा सके। मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा के राहत दल के सदस्यों के नाम व नंबर इस प्रकार है:


अजय गोयल 9832409600

आशु अग्रवाल 9832580151

गोपाल शर्मा 9832044387

मनीष बजाज 9733002200

विशाल जैन 9832698326

पवन राठी 8617566577


मारवाड़ी युवा मंच के पश्चिम बंगाल प्रांतीय अध्यक्ष मोहित अग्रवाल (8101231525) से भी संपर्क किया जा सकता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```