असम में भाजपा व सहयोगी दल रुझान में आगे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में भाजपा व सहयोगी दल रुझान में आगे



गुवाहाटी। असम की 14 लोकसभा सीटों में 11 स्थान पर भाजपा और उसके सहयोगी दल रुझान में आगे है। कांग्रेस अब तक तीन सीटों पर रुझान में आगे है। दोपहर 3:00 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार एआईयूडीएफ ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। गुवाहाटी सीट से बिजुली कलिता 1लाख 60 हजार मतों से आगे चल रही है। इनकी जीत सुनिश्चित है। इस रुझान के चलते गुवाहाटी में जश्न का सा माहौल बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी डिब्रूगढ़ सीट से असम जातीय परिषद के लुरीन ज्योति गोगोई से एक लाख से भी अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। धुबडी में कांग्रेस उम्मीदवार रकी रेकीबुल हुसैन चार लाख से भी अधिक वोटो से आगे है।गौरतलब है कि धुबडी लोकसभा सीट के मतदान के समय असम की 14 सीटों में से 85% मतदान इसी क्षेत्र मे होकर सर्वाधिक प्रतिशत वाला मतदान केंद्र बन गया था। 14 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित मानी जा रही है। नौगांव, धुबडी और जोरहाट सीट में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```