प्रतिज्ञा श्री प्रेक्षा श्री माता जी का तेजपुर मंगल प्रवेश रविवार को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रतिज्ञा श्री प्रेक्षा श्री माता जी का तेजपुर मंगल प्रवेश रविवार को


तेजपुर. आचार्य श्री प्रमुख सागरजी महाराज की शिष्या प्रतिज्ञा श्री, प्रेक्षा श्री माताजी का 30 जून रविवार को तेजपुर में मंगल प्रवेश होगा। असम की राजधानी दिसपुर से पैदल विहार करके आचार्य प्रमुख सागरजी की परम प्रभावी शिष्या 105 प्रतिज्ञा श्री, 105 प्रेक्षा श्री माताजी सुबह आठ बजे तेजपुर पहुंचेंगी। माताजी का विहार दिसपुर से पाण्डु, मंगलदेई, खारूपेटिया, ढेकियाजुली होते हुए तेजपुर की और अग्रसर है। विहार के दौरान गुवाहाटी, खारूपेटिया सहित विभिन्न जगहों के भक्तों का बहुत सहयोग रहा। माताजी संघ का प्रवेश दिनाँक 30 जून रविवार को तेजपुर में होगा। प्रवेश को लेकर तेजपुर के भक्तों में काफी उत्साह है, माताजी का आगे का कार्यक्रम नाहरलागून (ईटानगर) में चातुर्मास प्रस्तावित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```