भारतीय सेना के जवानों के साथ लद्दाख (Ladakh) के दौलत बेग ओल्डी इलाके में हादसा हो गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक बीते शुक्रवार (28 जून) को टैंक अभ्यास के दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से सेना के जवान फंस गए। रक्षा अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में सेना के कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है। बता दें कि टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा था तभी टैंक बह गया। अभ्यास के दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे। हालांकि, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक घटना लेह क्षेत्र से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। जहां वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बोधि नदी पार करते हुए T-72 टैंक दुर्घटना का शिकार हो गया। Abp न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कई जवान शहीद हो गए है। शहीद जवानों की संख्या 5 बताई जा रही है, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) भी शामिल है। जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें