गुवाहाटी। महेश्वरी सभा गुवाहाटी के सौजन्य से महेश नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकली गई। प्रातः काल से ही भारी वर्षा के बावजूद उत्साही समाज ने बरसात में भींगते हुए भी गुवाहाटी गौशाला से छत्रीबाडी, एटीरोड ,आठगांव होते हुए माहेश्वरी भवन तक शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा को समाज के वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर काबरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस समय उनके साथ आसाम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी,महेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेंद्र लाहोटी, महेश नवमी उत्सव के संयोजक नारायण गट्टानी, सहसंयोजक दीनदयाल मुंदडा, और अरविंद सोनी, शोभा यात्रा संयोजक रमेश चांडक, संदीप राठी और पवन साबू एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शोभा यात्रा में माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याएं लाल चुनडी साड़ी व साफा बांधकर जय महेश के नारे लगाते हुए चल रही थी। युवा संगठन और अन्य माहेश्वरी इकाई संगठन के सदस्य केसरिया कुर्ता व सफेद पजामा और साफा बांधे शोभा यात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान महेश की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। शोभा यात्रा में आसाम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट, महेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी महिला समिति, महेश सत्संग समिति, महेश योग समिति के सदस्य उपस्थित थे।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें