एटीएमआरएफ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एटीएमआरएफ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



गुवाहाटी। आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाऊंडेशन (एटीएमआरएफ) गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह फैंसी बाजार स्थित तेरापंथ भवन में एटीएमआरएफ के अध्यक्ष विजय सिंह डागा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की सदस्योंओ ने मंगलाचरण करके किया।अध्यक्ष विजय सिंह डागा ने अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा की एवं आने वाली कार्यकारिणी समिति को शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम आगे बढ़ने का आह्वान किया। सह मंत्री मनोज सुराणा ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन पाठ किया जिसे सदन ने पारित किया। चुनाव अधिकारी विजय चोपड़ा की अनुपस्थिति में एटीएमआरएफ के अध्यक्ष विजय सिंह डाका ने शपथ विधि कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इससे पहले जैन संस्कारक भाइयों द्वारा मंत्रोचार से नव मनोनीत अध्यक्ष विजय सिंह डोषी को मंगल आशीर्वाद दिया। विजय सिंह डागा ने नव मनोनीत अध्यक्ष विजय सिंह डोषी को पद की शपथ दिलाई। विजय सिंह डोषी ने अपने कार्यकारणीय सदस्यों के पदाधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए तारकेश्वर संचेती, झंकारमल दूधोडिया, महामंत्री के पद के लिए अजय भंसाली ,सह मंत्री के लिए निर्मल श्याम सुख और मनीष सिंघी, कोषाध्यक्ष के लिए सुशील डागा को शपथ दिलाई। परामर्श मंडली में रंजीत मालू, उत्तमचंद नाहटा और विजय सिंह डागा के नाम की घोषणा नव निर्वाचित अध्यक्ष ने की। वर्तमान अध्यक्ष ने नव मनोनीत अध्यक्ष को कार्यभार हस्तांतरित किया। नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में तेरापंथ समाज को और अधिक आगे ले जाने का आश्वासन दिया। तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अलावा उपस्थित समाज बंधुओ ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारणी का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सह मंत्री रितेश खटेड ने किया तथा वर्तमान मंत्री अजय भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```