..तो पूरे देश में एक बराबर होंगे सोने के दाम, जानें क्या है वन नेशन वन गोल्ड पॉलिसी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

..तो पूरे देश में एक बराबर होंगे सोने के दाम, जानें क्या है वन नेशन वन गोल्ड पॉलिसी

 

अभी पूरे देश में सोने की अलग-अलग कीमतें होती हैं। इनमें राज्यों के टैक्स के अलावा और कई चीजें जुड़ी होती हैं, जिसके चलते हर एक स्टेट और शहर में Gold के दाम डिफरेंट होते हैं। हालांकि, जल्द पूरे देश में वन नेशन वन रेट पॉलिसी लागू होने वाली है, जिसके बाद सभी जगह सोने के भाव समान होंगे। इसके लिए देशभर के तमाम बड़े ज्वैलर्स सहमत हो गए हैं।


सोने की समान कीमतों के लिए लाई जा रही One Nation One Rate पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल (GJC) ने भी समर्थन दिया है। इसका मकसद पूरे देश में सोने की एक समान कीमतें करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2024 में होने वाली बैठक में इस पर ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गोल्ड इंडस्ट्री नई योजना बना रही है।


ये केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित एक ऐसी योजना है, जिसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतें लागू करना है। ये पॉलिसी लागू होने के बाद आप देश के किसी भी कोने चाहे चेन्नई हो या चंडीगढ़ में Gold खरीदेंगे तो उसकी कीमत एक बराबर होगी। इस पॉलिसी के तहत सरकार नेशनल बुलियन एक्सचेंज बनाएगी, जो सब जगह सोने की बराबर कीमतें तय करेगा और ज्वैलर्स इसी कीमत पर Gold बेचेंगे।


वन नेशन वन गोल्‍ड रेट पॉलिसी लागू होने से बाजार में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। सोने की कीमतों में डिफरेंस होने होने की वजह से इसकी कीमतों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा अभी जो ज्वैलर्स सोना बेचने पर कई बार मनमानी कीमतें वसूलते हैं, उस पर भी लगाम लगेगी। बता दें कि पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 74000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```