लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ली असम के राज्यपाल पद की शपथ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ली असम के राज्यपाल पद की शपथ

 

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किए गए गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने आचार्य को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आचार्य मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह नई नियुक्ति से पहले सिक्किम के राज्यपाल थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सदस्य, 59 वर्षीय आचार्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें