मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय ने पच्चीस छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय ने पच्चीस छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की


गुवाहाटी। साहित्य,शिक्षा,समाज,सांस्कृतिक के उत्थान के लिए कार्यरत असम ही नहीं पूर्वोत्तर भारत की अग्रणी संस्था श्री मारवाड़ी हिन्दी पुस्तकालय अपने शताब्दी साल में प्रवेश कर रही है। पुस्तकालय के सौजन्य से साहित्य चर्चा, लेखन आदि कार्यों के अलावा छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का कार्य गत तीन सालों से निरंतर चल रहा है इसी कड़ी में कमला पौद्दार विद्या ज्योति फाउंडेशन के सौजन्य से आर्थिक रुप से जरूरतमंद पच्चीस छात्र छात्राओं को प्रति व्यक्ति पंद्रह हजार रुपए छात्र वृति के रूप में प्रदान किया गया। कार्यक्रम श्री मारवाड़ी हिन्दी पुस्तकालय के ट्रस्ट सभागार में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया गया गया। जिसका शुभारंभ पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि अजितसरिया,मुख्य अतिथि विशिष्ठ उद्योगपति कैलाश चंद्र लोहिया,कमला पोद्दार फाउंडेशन के अध्यक्ष और श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय ट्रस्ट के अध्यक्ष आनन्द पोद्दार, सम्मानीय अतिथि विजय कुमार जसरासरिया,पुस्तकालय के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण खाकोलिया और मंत्री अशोक कुमार सिवोटिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कांता अग्रवाल ने सरस्वती वंदना एवम मंगलाचार का पाठ किया। ताराचंद ठोलियां ने कार्यक्रम की उद्देश्य व्याख्या की।पुस्तकालय के अध्यक्ष ने स्वागत संबोधन देते कहा कि आनंद पोद्दार ने पुस्तकालय जैसी संस्था को साथ रख कर जो महत्व प्रदान किया है उनका पुस्तकालय परिवार आभारी रहेगा। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं जिनको छात्रवृति प्रदान की जा रही है उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने मुख्य अतिथि श्री लोहिया और सम्माननीय अतिथि श्री जसरासरिया के प्रति भी आभार प्रकट किया।कमला देवी पोद्दार के जीवन चरित्र को सरोज देवी जालान ने सभा के समक्ष रखा।


कमला पोद्दार विद्या ज्योति फाउंडेशन के चेयरमेन आनन्द पोद्दार ने कहा कि यह ट्रस्ट जिसका निर्माण सर्वप्रथम 2011 में सोसायटी एक्ट के तहत किया गया था। जिसका उद्देश्य उनकी माता जी के अधुरे कार्यों को पुरा करना था। बाद में 2021 में इसे एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रुप में पंजिकृत किया गया है।उन्होने कहा हमारा उद्देश्य समाज के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को सहायता प्रदान करना है।उसी उद्देश्य से सन 2019 में 23 छात्रों को 11000/-सन 2022 में 12 छात्रों को 20000/- और इस बार 25 छात्रों को प्रति छात्र 15000/- देने को जा रहा है।


उन्होंने फाउंडेशन की भावी योजना को बताते हुए कहा कि वो एक ओल्ड ऐज होम बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए जमीन भी क्रय कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वो एक बाल पुस्तकालय भी आरम्भ करने जा रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री कैलाश लोहिया ने कमला पोद्दार विद्या ज्योति फाउंडेशन के इस महत कार्य के लिए साधुवाद दिया। सम्माननीय अतिथि श्री जसरासरिया ने फाउंडेशन की प्रशंसा की तथा छात्रवृति प्रापक छात्रों से आग्रह किया कि वो पढ़ लिख कर देश और समाज को आगे बढ़ाएं।


सभा को निवर्तमान अध्यक्ष श्री खाकोलिया,जगमोहन सोनी, अनिल जैना ने सम्बोधन किया। छात्रवृति तथा एक सर्टिफिकेट सभी पच्चीस छात्र छात्राओं को सभी माननीय सदस्यों के करकमलों से प्रदान की गई। सभा में राजकुमार तिवाड़ी, नवल किशोर मौर, विनोद रिंगानिया, लक्ष्मीपत बैद्य, कंचन केजरीवाल , मीनू पोद्दार, अक्षय पोद्दार, अशोक शोभा सरिया, आशा शोभा सरिया, मंजु देवी खाखोलिया, सुशील सिंघी, विनय कसेरा सहित भारी मात्रा में पुस्तकालय के सदस्य, छात्रों के अभिभावक उपस्थित थें। मंत्री अशोक सिवोटिया ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यकर्म का संचालन संयोजक सिद्दार्थ नवलगढिया और सह संयोजक ताराचंद्र ठोलिया ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```