होजाई: पूर्व मंत्री डॉ अर्द्धेंदू कुमार दे की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया उनको याद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: पूर्व मंत्री डॉ अर्द्धेंदू कुमार दे की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया उनको याद

  


निखिल कुमार मुन्दडा


होजाई। सर्व भारतीय बंग साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष व असम सरकार के पूर्व मंत्री डॉ अर्द्धेंदू कुमार दे की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज उन्हें दी गई श्रद्धांजलि। उनके शुभचिंतकों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा स्थानीय नैनी गोपाल गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष, शिक्षिका उमा बोमिक, समाज समाजसेवी प्रमोद रंजन दास, फैजूल हक, लामडिंग के पूर्व विधायक सपन कर सहित कई विशिष्ठ जन उपस्थिति थे।


 सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा में विशिष्ठजनो ने डा दे की प़तिछवि के सम्मुख श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना। इसके पश्चात उनके चिकित्सक जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे डा दे। वे होजाई वासियों तक ही सीमित न थे। वे कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि विधायक पूंजी से उनकी प्रतिमा हेतु पूंजी प्रदान करेंगे।वही सभा में उपस्थित सभी ने अपने संबोधन में कहा कि होजाई वासियी कभी भी कोई कार्य को लेकर उनके पास गया उसका समाधान करते। इसी के चलते सभी लोग उन्हें आदर सम्मान के साथ देखते थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन विजय चक्रवर्ती ने किया। वही हमारे संवाददाता से बात करते हुए डॉ दे के शुभचिंतक व समाजसेवी विजय चक्रवर्ती ने कहा की हम चाहते हैं कि उनके नाम से एक रास्ता हो, बालिका महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित हो, होजाई स्थित शांतिवन में भी उनकी प्रतिमा स्थापित हो, उनके जन्म दिवस पर उनकी याद में एक स्मृति ग्रंथ प्रकाशित की जाएगी व हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उल्लेखयोग्य है उनका निधन 27 जुलाई 2022 को हुआ था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```