Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

 


पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत की निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पहला मेडल दिलाया है। उन्होंने 221.7 अंक लाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं हैं।


मनु भाकर ने निशानेबाजी में पदक के लिए भारत का 12 साल का इंतजार खत्म किया है। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय कुमार और गगन नारंग ने निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीता है।


इससे पहले मनु भाकर ने 97, 97, 98, 96, 96 और 96 स्कोर कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वह हंगरी की वेरोनिका मेजर और दक्षिण कोरिया की ओह येजिन के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। इस मुकाबले में भारत की दूसरी निशानेबाज रिदम सांगवान 573-14x के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं। वह फाइनल से चूक गईं। 


मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अपना नाम बनाना शुरू कर दिया था। बचपन में उन्हें मार्शल आर्ट, टेनिस, बॉक्सिंग, स्केटिंग जैसे कई खेलों में रुचि थी। बाद में शूटिंग में करियर बनाने का फैसला किया।


मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक गेम्स के फाइनल में पहुंचने से चूक गईं थी। उनकी पिस्तौल खराब हो गई थी। भाकर ने 2017 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक (सिल्वर मेडल) जीता था। इसके बाद केरल में 2017 के राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ स्वर्ण पदक जीते और हीना सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा।


भाकर ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में 2018 के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वह 16 साल की उम्र में विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं थीं। इसके बाद 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```