गुवाहाटी। गुवाहाटी नगर निगम ने स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में पीने के पानी की सुविधा ग्रहण करने वाले ग्राहकों को पानी का कनेक्शन लेने पर तोहफ़ा स्वरुप सात हजार की राशि देने की घोषणा की। इसी अवसर पर गुवाहाटी के मेयर मृगेन सरनिया ने उजान बाजार स्थित नगर निगम के सभागार में संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की घोषणा की।मेयर ने कहा कि गुवाहाटी महानगर में पीने के पानी के लिए सरकार ने कई कदम उठाने के पश्चात वर्तमान में जयका प्रोजेक्ट 4660 घरों में पानी की सप्लाई देने के लिए समर्थ है।इसमें प्राय 25 हजार ग्राहक को पीने के पानी की सुविधा भी प्राप्त हो गई है। गुवाहाटी नगर निगम की तरफ से 37 हजार लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही है।गत दिनों में मेयरिंग काउंसिल की सभा में यह प्रस्ताव लिया गया था कि हम प्रत्येक ग्राहकों को जिनको हम पानी की सप्लाई दे रहे हैं उनके कनेक्शन का 9 500 रुपए में से 7 हजार उनको अनुदान स्वरूप वापस कर दिया जाएगा।अर्थात 2500 रुपए में वे पानी का कनेक्शन ले सकते हैं।मेयर ने आगे बताया कि जायका या एलएनटी दोनों के ही पानी कनेक्शन के ग्राहक जिनके पास राशन कार्ड है उस परिवार को भी 7 हजार के अनुदान की सहायता मिलेगी। अब तक जायका से एक लाख पच्चीस हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 47660 कनेक्शन देने के लिए तैयार है। साउथ ईस्ट अर्थात दिसपुर क्षेत्र में 67 हजार कनेक्शन ग्राहक ले सकेंगे।एल ऐंड टी से प्राय 30 हजार कनेक्शन ले सकेगे। कुल मिलाकर पानी के कनेक्शन के लिए अब गुवाहाटी महानगर के ग्राहकों को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाददाता सम्मेलन से पहले मेयर ने स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी संवाददाताओं को भेंट स्वरूप एक-एक तिरंगा प्रदान किया। संवाददाता सम्मेलन में नगर निगम की डिप्टी मेयर स्मिता राॅय और जीएमसी कमिश्नर एमएन दहाल भी उपस्थित थे।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें