नगांव में गणेश महोत्सव की तैयारीयों के हेतु शक्ति संघ की सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में गणेश महोत्सव की तैयारीयों के हेतु शक्ति संघ की सभा आयोजित

 



नगांव की अग्रणीय धार्मिक संस्था शक्ति संघ के महिला समिति की एक सभा 13 अगस्त बुधवार को एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता महिला समिति की संयोजीका शैलजा भजनका एवं सह संयोजीका ममता सिंघी द्वारा की गई इस अवसर पर काफी संख्या में महिला सदस्यों की उपस्थिति थी एवं शक्ति संघ के अध्यक्ष अजय मित्तल, सचिव महेश भजनका एवं संघ के सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव अरुण नागरका भी उपस्थित थे।


सभा में आगामी 7, 8 एवं 9 सितंबर को आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के भव्य आयोजन में कई प्रतियोगिताएं करने का निर्णय लिया गया जिसमें चित्रांकन प्रतियोगिता, स्वेक्षिक वेशभूषा प्रतियोगिता, आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता के विषय में विचार विमर्श कर संयोजक नियुक्त किया गया। संघ के सचिव एवं अध्यक्ष द्वारा तीन दिवसीय आयोजन की संपूर्ण जानकारी सभा के समक्ष रखते हुए बताया कि प्रथम दिन 7 तारीख को सुबह पूजन के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया है एवं उसी दिन सांय 7 बजे से महाभंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। 8 सितंबर को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव ने बताया कि हरियाणा के मोनु ढींगरा एन्ड पार्टी द्वारा 8 सितंबर को मंच पर 7 बजे से 11:00 बजे तक धार्मिक नृत्य नाटिकाओं का प्रदर्शन किया जाएगा एवं 9 सितंबर को विसर्जन शोभा यात्रा में भी उनके द्वारा धार्मिक झांकियां प्रदर्शित की जाएगी सभा में पुरुषों एवं महिलाओं के ड्रेस कोड के साथ कइ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सदस्य एवं सदस्याओं से तीन दिवसीय आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का निवेदन किया। यह जानकारी महिला समिति की संयोजीका शैलजा भजनका द्वारा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें