अपना मंच ने होजाई में छात्रों और निवासियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अपना मंच ने होजाई में छात्रों और निवासियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया

 


निखिल कुमार मुंदडा


होजाई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपना मंच के सदस्यों ने मंगलवार को होजाई में गांधी विद्यापीठ हाई स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों के के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। लगभग 150 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर गांधी विद्यापीठ हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक आलोक गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारतीय नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने में मदद करेगा। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन में अपना मंच के प्रयासों की सराहना की। सामाजिक कार्यकर्ता गजानंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही माता-पिता को अपने बच्चों को देशभक्ति के मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश मुंदड़ा ने कहा कि यह अभियान हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का अच्छा तरीका है। समाजसेवी अशोक केजरीवाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के बारे में बताया। अंजनी सरावगी, राजीब कश्यप गुप्ता (वरिष्ठ शिक्षक), आशीष अग्रवाल ने कहा हमें अपनी आजादी पर गर्व होना चाहिए। अपना मंच के सभी सदस्यों ने वचनबद्धता जताई कि वे नियमित रूप से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन अपना मंच के संस्थापक निखिल कुमार मुंदड़ा ने किया। सदस्य- प्रवीण सरावगी, बिनय सरावगी; शिक्षक- सर्वेश्वर पाठक, पी.बी. छेत्री, मनोज सिंह, दामोदर मिश्रा, मधु अग्रवाल, बीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार, मृत्युंजय कुमार रेय; विद्यालय में कार्यरत राजेश बर्धन और टिंकू बोरा ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें