गुवाहाटी। सनातनी हिंदू आर्मी के आठ सदस्यीय दल ने गुवाहाटी से अयोध्या धाम तक दुपहिया वाहन से आध्यात्मिक यात्रा का गुवाहाटी गौशाला से शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रातः 7 बजे गुवाहाटी गौशाला में सनातनी हिंदू आर्मी के प्रमुख मनोज डेका के सानिध्य में यह यात्रा प्रारंभ की गई। इससे पहले यात्रा सदस्यो ने गौशाला हनुमान मंदिर में पूजा कर हनुमान जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। हिंदू आर्मी की ओर से आठो सदस्यों को फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। सनातनी हिंदू आर्मी के प्रमुख मनोज डेका ने झंडी दिखाकर इस यात्रा दल को रवाना किया। इस यात्रा दल में मनोज वर्मा, गोविंद शर्मा, राकेश मारु, सुमन देव, राजीव वैश्य, मनोज कलिता, प्रदीप दास और कमल राॅय शामिल है।ये सभी 16 अगस्त को अयोध्या धाम पहुंचकर राम लाल के दर्शन करेंगे। इस शुभारंभ यात्रा के अवसर पर सनातनी हिंदू आर्मी के सिद्धार्थ पारीक,सागर मिश्रा, दीपक पारीक और किशोर सैनी भी उपस्थित थे।
!->
दुपहिया वाहन से आठ सदस्यीय दल ने अयोध्या धाम की यात्रा का शुभारंभ किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें