Hindenburg की रिपोर्ट से हिला Adani Group, 1.28 लाख करोड़ का झटका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Hindenburg की रिपोर्ट से हिला Adani Group, 1.28 लाख करोड़ का झटका

 

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट (Hindenburg Report) का इंपैक्ट अडानी ग्रुप पर एक बार फिर पड़ा है। सोमवार, 12 अगस्त को शेयर मार्केट खुलने के कुछ मिनट में ही अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों को 1.28 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। अडानी के ज्यादातर शेयरों में 4 से 17 परसेंट तक की गिरावट आई है। गौतम अडानी की 10 कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 1,28,240.37 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इस वजह से ग्रुप का एमकैप घटकर 15,95,580.25 करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 17,23,820.62 करोड़ रुपए था। ऐसे में जानिए अडानी ग्रुप की किस कंपनी को सबसे ज्यादा और कितना नुकसान उठाना पड़ा है.


1. अडानी एंटरप्राइजेज

इस कंपनी को 19,184.91 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,44,193.75 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो शुक्रवार को 3,63,378.66 करोड़ था।


2. अडानी पोर्ट एंड SEZ

इस कंपनी को 16,406.25 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,14,807.85 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 3,31,214.10 करोड़ था।


3. अडानी पॉवर

इस कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को 2,68,095.82 करोड़ रुपए था, जो सोमवार को 2,38,744.51 करोड़ पर आ गया, मतलब कंपनी को कुल 29,351.31 करोड़ का नुकसान हुआ है।


4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस

सोमवार को कंपी को 22,632.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1,10,001.45 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,32,633.61 करोड़ रुपए था।


5. अडानी ग्रीन एनर्जी

19,627.64 करोड़ के नुकसान के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,62,026.10 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो शुक्रवार को 2,81,653.74 करोड़ रुपए था।


6. अडानी टोटल गैस

सोमवार को कंपनी को 12,807.29 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 82,815.69 करोड़ हो गया है, जो शुक्रवार को 95,622.98 करोड़ रुपए था।


7. अडानी विल्मर


शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 50,037.63 करोड़ था, जो आज घटकर 46,788.43 करोड़ पर आ गया है। इस तरह कंपनी को 3,249.2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।


8. एसीसी लिमिटेड

अडानी ग्रुप की इस कंपनी को सोमवार को 879.79 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस वजह से मार्केट कैप घटकर 43,266.18 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 44,145.97 करोड़ पर था।


9. अंबूजा सीमेंट्स

सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 3,952.05 करोड़ रुपए घटकर 1,51,729.35 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,55,681.40 करोड़ रुपए था।


10. NDTV

एनडीटीवी को सोमवार को 149.77 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,206.94 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,356.71 करोड़ था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```