भाजपा प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई


गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि पर गुवाहाटी गौशाला में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने उपस्थित होकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, गौशाला की ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका, भाजपा विष्णुपुर मंडल की कृष्णा दास, भरलू मंडल के धीरेन मेधी, पार्षद शंकर चक्रवर्ती, प्रमोद स्वामी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की उद्देश्य व्याख्या करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए सदस्यता अभियान की उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि हमें 40 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। मगर हमने इस लक्ष्य को पूरा कर लिया है। जनसंख्या के हिसाब से अगर देखा जाए तो सदस्यता अभियान में असम पूरे भारत में एक नंबर पर है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया को जिसने एकात्म महावाद का संदेश दिया उस महान आत्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आज हम याद कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक ले जाएं। ताकि जन-जन को जोड़ सके। पंडित जी का जो सपना था उस सपने को घर-घर गांव गांव में पहुंचने का दायित्व भाजपा का है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। असम में सदस्यता अभियान की सफलता पूरे भारतवर्ष में पहले नंबर पर चल रही है। असम भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा कर दिया है।इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रवि सुरेका, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लुंडिया, भाजपा ट्रेड सेल के संयोजक अमित अग्रवाल, सहसंयोजक अरुप बोरपुजारी, जेपी सिंह, प्रांतोष राॅय, पार्षद सौरभ झुनझुनवाला के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने गौशाला स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा गौशाला कार्य में उपस्थित होकर गौशाला की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका, सचिव प्रदीप भुवालका ने हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें