रंगिया से अरुणा अग्रवाल की रिपोर्ट
रंगिया में आज गरमा गरमी का माहौल रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे के असम विरोधी टिप्पणी करने पर रंगिया में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया गया। भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों नेता कर्मियों ने इसका विरोध जताते हुए प्रतिवादी समदल निकाला और कांग्रेस भवन का घेराव किया और साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला भी फूंका। मिली जानकारी के अनुसार इसबीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच हाथापाई भी हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें