बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

 


महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को शनिवार को गोली मार दी गई। यह हमला मुंबई के बांद्रा में किया गया है। आनन फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनको तीन गोलियां मारी गई हैं। यह वारदात, उनके बेटे जीशान के आफिस में हुई। बाबा के बेटे जीशान, बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर एनसीपी अजीत पवार गुट को ज्वाइन किए थे। बाबा सिद्दीकी, बॉलीवुड में पकड़ रखने वाले सबसे इंफ्लूएंसर नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी ईद काफी फेमस हैं जहां बॉलीवुड की अधिकतर हस्तियां शिरकत करती हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या की सूचना के बाद सलमान खान, संजय दत्त सहित तमाम बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं।


पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की रात करीब साढ़े नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के आफिस पर थे, उस समय उन पर गोलियां चलायी गई। बाबा के बेटे जीशान बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं। बाबा के एक सहयोगी को भी गोली लगी है।


मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। कथित हत्यारोपियों में एक हरियाणा का है और दूसरा यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि तीसरा फरार हो गया है।


बाबा सिद्दीकी की हत्या की सूचना के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक सहयोगी और दोस्त को खो दिया है।


बाबा सिद्दीकी की दहशरा के दिन की गई हत्या के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बाबा सिद्दीकी, बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे हैं। वह पिछले 48 साल से कांग्रेस से जुड़े थे। लेकिन फरवरी महीना में उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अजीत पवार वाले एनसीपी गुट को ज्वाइन किया था। जीशान सिद्दीकी उनके बेटे हैं। वह बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं। उनको कांग्रेस ने निकाल दिया है।


बाबा सिद्दीकी, महाराष्ट्र के जाने माने चेहरा थे। बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। कांग्रेस शासन में वह 2004 से 2008 के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA राज्य मंत्री रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें