बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान का कनेक्शन? - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान का कनेक्शन?

 


लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रविवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। शनिवार रात को मुंबई के बांद्रा में 66 साल के सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई।


गैंग के एक सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। इसमें कहा गया कि सिद्दीकी के सलमान खान से करीबी संबंध थे। इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। उनके संबंध दाऊद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से थे।


फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, "ओम, जय श्री राम, जय भारत। मैं जीवन का सार समझता हूं। धन और शरीर को धूल मानता हूं। मैंने वही किया जो सही था। सलमान खान, हम यह लड़ाई नहीं चाहते थे। आपने हमारे भाई को अपनी जान गंवाने पर मजबूर कर दिया। आज बाबा सिद्दीकी की शराफत का पूल बंद हो गया है। वह दाऊद के साथ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत था। उनकी मौत का कारण बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग में दाऊद और अनुज थापन से उनके संबंध थे।"


पोस्ट में आगे लिखा गया, "हमारी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। जो कोई भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करता है, उसे तैयार रहना चाहिए। अगर कोई हमारे किसी भाई को मरवाता है तो हम जवाब देंगे। हम कभी पहले हमला नहीं करते।"


सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके परिजनों ने मेहमानों से नहीं आने की अपील की है। सलमान मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें