पचार युवा मंच की नई कार्यकारीणी गठित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पचार युवा मंच की नई कार्यकारीणी गठित


गुवाहाटी। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम से 10 किलोमीटर दूर स्थित पचार गांव के गुवाहाटी प्रवासी 40 परिवारों के 200 लोगों ने आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के लिए आरजी बरुवा रोड स्थित उत्सव बैंक्विट हॉल में एक सभा आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता पदमचंद पाटनी ने की। इस सभा में पचार प्रवासी समाज के लोगों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पचार युवा मंच की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके अध्यक्ष जितेंद्र गंगवाल, मंत्री सोनू काला, कोषाध्यक्ष जितेश बडजात्या, दिवाली कार्यक्रम के संयोजक सुमित सेठी, सहसंयोजक विप्लव गंगवाल और सौरभ सेठी को नियुक्त किया गया। सभा के पश्चात आयोजित दिवाली मिलन समारोह में बच्चों के लिए कई खेलकूद कार्यक्रम तथा महिलाओं के लिए घूमर नृत्य व क्वीज प्रतियोगिता करवाई गई। इससे पहले विजय गंगवाल, मोहन गंगवाल, प्रकाशी देवी सेठी, रेखा बड़जात्या, संगीता गंगवाल, जितेंद्र गंगवाल, सोनू काला, सुशील गंगवाल, ताराचंद ठोलिया और टीकम चंद बडजात्या ने फीता काटकर व भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर दिवाली समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।श्रीमती किरण काला, विनय छाबड़ा, मुकेश पाटनी, प्रमोद सेठी, मुकेश सेठी, सुनील सेठी के अलावा कई सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें