गुवाहाटी। आठगांव स्थित होटल मिलेनियम में 'कामाक्षी' नामक एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन तीन युवा महिला उद्यमियों द्वारा गठित कामाक्षी व लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी टाइम्स के सहयोग से किया गया, जिसका उद्घाटन वोमानियाज की संस्थापक दिव्या सिवोटीया व विवेक सांगानेरिया ने किया। इस मौके पर विभिन्न महिला संस्थाओं से आए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
गया। कामाक्षी की संस्थापक रेखा दम्मानी, कल्पना राका व संजना भटेरा ने बताया कि आगामी दीपावली के मौके पर इस एक दिवसीय प्रदर्शनी सह-बिक्री का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस प्रदर्शनी से आय होने वाली राशि को विभिन्न सामाजिक कार्य सहित आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें