गुवाहाटी। जेसीआई गुवाहाटी पायनियर ने महावीर स्थल फैंसी बाजार में जश्ने गरबा 3.0 का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता जूरी शर्मा बोर्दोलोई ने भगवान गणेश और माता दुर्गा के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के पार्षद प्रमोद स्वामी और सौरभ झुंझुनूवाला भी उपस्थित थे। इसके अलावा जेसीआई पायनियर के अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव तमन्ना बोथरा, सलाहकार अमित जैन पाटनी भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जूरी शर्मा बोर्दोलोई ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा सभी को दुर्गा पूजा एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दी एवं मां दुर्गा से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पार्षद प्रमोद स्वामी ने भी अपने संबोधन में असम में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। ताकि यहां के रहने वाले वासिन्दे खुशहाल हो। कार्यक्रम में नगर निगम डिप्टी मेयर स्मिता राॅय भी उपस्थित थी। कार्यक्रम मे सर्वश्रेष्ठ परिधान की प्रतियोगिता भी कराई गई।जिसमें निर्णायक के रूप में धर्म वासफोर तन्मयी कलिता और आर जे कृश थे।पलक महर्षि ने मनमोहक अंदाज में कार्यक्रम को संचालन करते हुए सभी को डांडिया की डीजे धुन पर थिरकन को मजबूर कर दिया। डांडिया के डीजे के रूप में मुंबई के डीजे रॉक और गुवाहाटी की डीजे रावेन ने शानदार धुने बजाई। डांडिया में बच्चों के लिए भी मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई थी तथा खाने पीने के लिए जय केदार व्यंजनों के स्टाल भी लगे हुए थे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रजनीकांत अग्रवाल, नयन जैन, संयम जैन, विनीत चौधरी, विवेक शर्मा, रॉबिन जैन, रविंद्र सिंह, कृष्ण पटवारी, बबीता अग्रवाल और नंदिनी मूंदड़ा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें