निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को स्थानीय गांधी विद्यापीठ हाईस्कूल में चाचा नेहरू की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री आलोक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रेम बहादुर क्षेत्री, अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका गण दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक श्री मृत्युंजय कुमार राय ने भी भी बच्चों को संबोधित किया एवं उनके लिए एक गीत भी गाया। असमिया, राजस्थानी, बिहारी, बंगाली, कश्मीरी, पंजाबी, नेपाली, इस्लामिक, मराठी आदि पारंपरिक वेशभूषा में बच्चियों ने मनोरम झांकी प्रस्तुत किया। 20 से भी अधिक नृत्य प्रदर्शन हुऐ। कुछ बच्चों ने गाने भी गाए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण बढ चढकर हिस्सा लिए। विभिन्न धर्म एवं संप्रदाय के वस्त्रों से सुशोभित होकर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना भारतीय अनेकता में एकता की संस्कृति को दर्शया। अंत में सभी विद्यार्थियों को पैकेट में मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजीव कश्यप गुप्ता ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें