गुवाहाटी गौशाला में गोपाष्टमी मेले के अवसर पर गो पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी गौशाला में गोपाष्टमी मेले के अवसर पर गो पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 


तीन दिवसीय मेले में गायों को खिलाई गई घास और गुड़, कर्मचारियों को उपहार और धनराशि देकर सम्मानित किया

गुवाहाटी। गोपाष्टमी के अवसर पर गुवाहाटी गौशाला में तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेले के अवसर पर अष्टमी के दिन गौ माता की पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। श्रद्धालुओं ने घास बिक्री केंद्र से घास खरीद कर गौ माता को खिलाया। इससे पहले प्रातः गौशाला कार्यकारीणी समिती के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, ट्रस्टी व समिति के उपाध्यक्ष दीनदयाल सायोटिया, प्रभारी सचिव गौतम शर्मा, शिव प्रसाद भीमसरिया, मक्खन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने गौ माता की पूजन कर गौ माता को गुड़, रोटी और घास खिलाया। इस अवसर पर गौशाला में कार्यरत सभी ग्वालो एवं कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार स्वरूप नगर धनराशि दी गई। इसी के साथ ही गुवाहाटी गौशाला की इकाई मालीगांव गौशाला में भी गो पूजन का कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव गौतम शर्मा, सुशील गोयल, शैलेंद्र शर्मा, समति सराफ, सुरेश पोद्दार, अरुण अग्रवाल, के आर चौधरी, घनश्याम जोशी, पितराम केडिया तथा जनसंपर्क समिति के सदस्य विवेक सांगानेरिया और संपत मिश्र उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने गो पूजन के पश्चात गौशाला स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और आरती भी की तथा गौशाला कर्मचारियों को मिठाई एवं नगर धनराशि वितरित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```