जलाराम जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जलाराम जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित



गुवाहाटी। फाटाशील स्थित श्री जलाराम मंदिर प्रांगण में श्री जलाराम भक्त मंडल के सौजन्य से जलाराम जयंती का आयोजन कई कार्यक्रमों के साथ मानाया गया।इस उपलक्ष्य में जलाराम बाप्पा की पादुका पूजा और अभिषेक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात मंदिर की व्यवस्थापिका रंजना बेन व्यास की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इस्कॉन के अध्यक्ष जीवादास, गुजरात वेलफेयर सोसाइटी गुवाहाटी के अध्यक्ष असगर भाई जाबरोट, लायंस जिला 322 जी की जिलापाल सीमा गोयंका, पूर्व जिलापाल राजकुमार मोर, समाजसेवी सुभाष चंद्र सुरेका, गुजराती वेलफेयर सोसाइटी महिला समिति की अध्यक्ष रूपा गग्गड उपस्थित थे इसके अलवा लायंस क्लब गुवाहाटी रूट के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, सचिव अरुण पोद्दार, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,लायंस रुट सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम की कार्यक्रम संयोजिका अंजलि अग्रवाल भी उपस्थित थी। जलाराम मंदिर स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान से समारोह की शुरुआत की। जलाराम सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षकुओ ने असम जातीय गीत गया। मंदिर की व्यवस्थापिका रंजन बेन व्यास ने स्वागत भाषण देते हुए जलाराम मंदिर की स्थापना से लेकर आज तक हुए कई समाज सेवा मूलक कार्यों के बारे में बताया। इसके पश्चात कर्मयोगी स्वर्गीय मुरलीधर सुरेका के सम्मान में उनकी पुत्रवधु मधुदेवी सुरेका को जलाराम सेवा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। स्वर्गीय रमेश भाई मामतोरा के अवदानों को याद करते हुए उनकी धर्म पत्नी आशा बेन मामतोरा को भी जलाराम सेवा सम्मान प्रदान किया गया। लायंस क्लब गुवाहाटी रूट तथा जलाराम सेवक के द्वारा संचालित सिलाई मशीन की 19 प्रशिक्षिकाओं को लायंस जिलापाल सीमा गोयंका, पूर्व जिलापाल राजकुमार मोर ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा विकास हरलालका, शैलेश नथवानी, आदित्य अग्रवाल, मनोज सेठिया, संगीता बजाज, श्री श्याम उद्योग, नथमल चिरंजीव लाल जसारी चैरिटेबल ट्रस्ट और अग्रवाल युवा परिषद को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 20 सिलाई मशीनों के दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में इस्कॉन के भक्तों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। दरिद्र नारायण भोजन के पश्चात काली मंदिर महिला समिति, जलाराम भक्त महिला समिति और गुरु भक्त मंडल द्वारा भजन एवं सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गुजराती समाज से विजय व्यास, जयसुख भाई खाखरा, सोना वसा, हसमुख भाई ठक्कर, विजय व्यास के अलावा लायंस क्लब रूट के उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, सचिव अरुण पोद्दार, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, प्रभा मोर, दीपशिखा पोद्दार, कुंदन अग्रवाल व अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। शुभम व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन कर आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```