गुवाहाटी। श्री बालाजी भक्त मंडल का 17 वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ गौहाटी गौशाला स्थित वृंदावन गार्डन में किया गया। इस अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कर उसमें अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बालाजी महाराज का दरबार बनाया गया। जिसमें अयोध्या में स्थापित भगवान राम की मूर्ति का प्रतिरूप, भगवान विष्णु की मूर्ति एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। प्रातः गणेश पूजन के पश्चात बालाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। जिसके दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं को हाथ में कलावा बांधकर विशेष रूप से प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया गया। गणमान्य व्यक्तियों को दुपट्टा उढाकर बालाजी महाराज की आकर्षक तस्वीर भी भेंट स्वरूप दी गई। इस अवसर पर सवामणी प्रसाद का भी भोग लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी भक्त मंडल के सदस्यों ने सात बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके पश्चात स्थानीय गायको ने भजनों की अमृत वर्षा की। पंडाल के बाहर स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत मधुमेह और रक्तचाप जांच की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए निरंतर चाय वितरण की व्यवस्था की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं को पादुका रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
!->
बालाजी भक्त मंडल का 17 वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें