मारवाड़ी हॉस्पिटल में प्री क्रिसमस का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल में प्री क्रिसमस का आयोजन


गुवाहाटी। मारवाड़ी हॉस्पिटल में प्री क्रिसमस कार्यक्रम में अस्पताल की नर्स कर्मचारियों ने कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जुबेदा रेंजा ने स्वागत भाषण देकर किया। इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष शरत जैन ने अपने संबोधन में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मारवाड़ी हॉस्पिटल में क्रिसमस का आयोजन कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हॉस्पिटल सभी धर्म के लिए बराबर सेवा कार्य करता है। इस अस्पताल में सभी धर्म के लोग विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल के सचिव किशोर साबू ने भी अपने संबोधन में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर माखनलाल दास ने यीशु के जीवन वृतांत के बारे में बोलते हुए कहा कि यीशु क्रिस्ट का जन्म एक आकस्मिक घटना नहीं है। यीशु दास रूपी राजा थे। क्रिसमस के मूल नायक भी यशु क्रिस्ट है। यीशु ने शांति सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया था। कार्यक्रम में अस्पताल के नर्स स्टाफ के द्वारा क्रिसमस की प्रार्थना, सामूहिक गीत एवं यशु क्रिस्ट के जीवन वृतांत पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सांता क्लोज ने आकर सभी के बीच में उपहार वितरित किया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी हॉस्पिटल के चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर जेपी शर्मा, अस्पताल के अधीक्षक रोहित उपाध्याय, अस्पताल के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के अलावा कई चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```