अभामामस की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक तेजपुर में संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभामामस की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक तेजपुर में संपन्न

 




अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक तेजपुर में सिग्नेट होटल में गत 17 दिसंबर को बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ओडिशा से पधारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी थी। यह पहली बार है की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी उपस्तिथि दर्ज़ करवाई है। उससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू एवम प्रांतीय अध्यक्ष शीतल और प्रांतीय सचिव निशा ने सम्मलेन की रंगिया शाखा गुवाहाटी शाखा नगांव शाखा और तेज़पुर शाखा का दौरा किया तत्पश्चात वो कार्यकारिणी बैठक के लिये पहुंचे।


 सभा की शुरुआत में राष्टीय अध्यक्ष अंजू, प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी, प्रांतीय सचिव निशा काबरा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा किरण टिबरेवाल को तेजपुर शाखा की सदस्यों ने भव्य स्वागत करते हुए सभागार में प्रवेश किया। तत्पश्चात सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रतिनिधित्व ने दीप प्रज्वलन किया।फिर ॐ के उच्चारण और सम्मेलन की प्रार्थना के साथ बैठक का आगाज हुआ। स्वागत गीत और बिहू नृत्य अतिथियों के स्वागत के लिए रखा गया।फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष,प्रांतीय सचिव, सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और तेजुर की अध्यक्ष और सचिव को सम्मान सहित मंच पर आसीन किया गया।सभी का दुपट्टे से स्वागत किया गया।तपश्चात तेजपुर शाखा की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया।प्रांतीय अध्यक्ष शीतल जी सोमानी ने पूरे असम में विभिन्न प्रकल्पों पर विभिन्न शाखाओं द्वारा हो रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रसंशा की।तेजपुर के आथित्य के लिए भी शीतल जी सोमानी ने प्रसंशा की। प्रांतीय सचिव निशा काबरा और सह सचिव सुनीता अग्रवाल ने सचिव रिपोर्ट पेश की। जिसमें शाखाओं द्वारा हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुमन तोदी ने कोषाध्यक्ष रिपोर्ट पेश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय प्रांतीय सचिव द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू जी ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में सम्मेलन की गतिविधियों और कार्यों से सभी को अवगत करवाया। उनकी प्रोत्साहित करने वाले उद्बोधन ने सभी में एक नई ऊर्जा भर दी।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा किरण जी,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण खेमका, नीलम अग्रवाल, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख कांता गाड़ोदिया, नमिता जालान ने भी अपनी प्रोत्साहन वाली वाणी से सभी को संदेश दिया। कुल 20 शाखाओं ने बैठक में भाग लिया। सभी शाखा के अध्यक्ष ने शाखा परिचय और सचिव ने तीन उत्कृष्ठ कार्यों का ब्यौरा दिया। सरूपथार शाखा द्वारा लव जिहाद पर बहुत ही सुंदर नाटक का मंचन किया गया। जिसके लिए उन्हें प्रांत से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।काफी प्रांतीय और राष्ट्रीय पुरस्कार शाखाओं को दिए गए। ई वेस्ट,नेत्रदान, लव जिहाद,आदि के पुरस्कार दिए गए। तेजपुर शाखा को शानदार प्रथम कार्यकारिणी के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष शीतल जी सोमानी ने दुपट्टे से शाखा अध्यक्ष का और शाखा सचिव अंजू जी झांवर का स्वागत किया और मोमेंटो प्रदान किया।इसके पूर्व हिंदुस्तानी विद्यालय में एक कंप्यूटर लैब का निर्माण और वृद्धाश्रम में तीन टॉयलेट का निर्माण तेजपुर शाखा द्वारा किया गया।उसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा करवाया गया। तेजपुर शाखा के आथित्य की सभी ने बहुत प्रशंसा की। मंच का सफल संचालन प्रांतीय तकनीकी प्रमुख पायल अग्रवाल ने की। अंत में राष्ट्र गान गाकर सभा भंग की घोषणा की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```