श्री कृष्ण प्रणामी परिवार द्वारा भागवत सप्ताह का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री कृष्ण प्रणामी परिवार द्वारा भागवत सप्ताह का आयोजन


गुवाहाटी। श्री कृष्ण प्रणामी परिवार द्वारा छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय संत नवराज प्रपन्न जी महाराज ने आज चौथे दिन भागवत के अष्टम स्कंध की कथा वाचन करते हुए प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, समुद्र मंथन, मोहिनी स्वरूप का वर्णन किया। भागवत के नवम स्कंद की शुरुआत करते हुए प्रपन्न जी महाराज ने महाराज अम्बरीष, सगर, भागीरथ व सूर्यवंशी राजाओं की कथा तथा गंगा का अवतरण प्रसंग सुनाया। रामावतार प्रसंग के पश्चात कृष्ण जन्म की कथा में भक्ति की लहर उमड पड़ी। इस अवसर पर वासुदेव कृष्ण की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।प्रपन्न जी महाराज ने बालक कृष्ण को गोद में लेकर उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि रोज दोपहर 2.30 बजे से 6:00 बजे तक चलने वाली इस कथा की आगामी 22 दिसंबर को  पूर्णाहुति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```