प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राज चौधरी की संपर्क यात्रा का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राज चौधरी की संपर्क यात्रा का शुभारंभ

 


बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर सत्र 2025-27 के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उत्तर लखीमपुर से युवा राज चौधरी ने शाखाओं से भेंट वार्ता के उद्देश्य से "संपर्क यात्रा" का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी प्रोफेशनल के गोद ली स्कूल गुलाब चंद पन्नालाल सरकारी हिंदी स्कूल में आयोजित पूजा पंडाल में माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके आशीर्वाद के साथ किया।


इसके अलावा राज चौधरी ने प्रोफेशनल शाखाओं के सदस्यों के साथ सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की.तदोपरांत "संपर्क यात्रा" के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी (जननी) शाखा के कार्यालय में गुवाहाटी शाखा सदस्यों के साथ आयोजित एक बैठक में भेंट वार्ता की। इस भेंट वार्ता में गुवाहाटी शाखा सदस्यों के अलावा मारवाड़ी युवा मंच नॉर्थ लखीमपुर शाखा से प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, बोकाखात शाखा से प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभात निमोदिया, देरगांव शाखा से पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष नितेश बल्दुआ, बरपेटा रोड शाखा के पूर्व शाखा अध्यक्ष राकेश मालू भी साथ में थे। इसके पश्चात गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। मनोज भारद्वाज ने राज चौधरी का संक्षिप्त परिचय रखा। राज चौधरी ने अपने विज़न, लक्ष्य एवं कार्य योजनाओं को सभी के समक्ष रखा। शाखा सदस्यों के साथ विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विचार विमर्श भी हुआ।


संपर्क यात्रा के अगले क्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवल किशोर मोर एवं श्री अरुण अग्रवाल के साथ शिष्टाचार भेंट की तथा सांगठनिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया, इसके पश्चात मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के संस्थापक शाखा अध्यक्ष श्री सुभाष सिकरिया के साथ शिष्टाचार भेंट की तथा सभी से आशीर्वाद लिया।


इस विषय की जानकारी नॉर्थ लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```