मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, नगांव का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, नगांव का गठन

 


पूजा माहेश्वरी 

नितू पोद्दार अध्यक्ष, विनिता खाटूवाला सचिव व संगीता दस्सानी बनी कोषाध्यक्ष 


नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा,नगांव का गठन कर विधिव शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को श्री लोहिया विवाह भवन मे संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंच संचालक अजित माहेश्वरी ने सभी पदाधिकारियों को मंच पर आसन ग्रहण करवाया, जिसमें सभा के सभापतित्व के लिए मण्डल डी के उपाध्यक्ष संजय गाडो़दिया , नगांव शाखा के शाखा अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय मुख्यालय रमेश चांडक, बालिका छात्रा निवास के प्रांतीय संयोजक जुगल किशोर सिंधी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनीया, मंडल डी के सहायक मंत्री विकाश अग्रवाल नवनियुक्त अध्यक्षा नितु पोद्दार, नवनियुक्त सचिव विनीता खाटू वाला , नवनियुक्त कोषाध्यक्ष संगीता दस्सानी। सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसी कडी़ में प्रांतीय सयुंक्त मंत्री मनोज काला एवं सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिरला का भी फुलाम गमोछा से अभिनन्दन किया गया। तदपश्चात भगवान श्रीगणेश जी के आगे सभा के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा एवं सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का उद्धाटन किया गया। सभा के सभापति संजय गाडो़दिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक ने मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, नगांव की 37 सदस्याओं को विधिवत शपथ ग्रहण करवाया एंव नवनियुक्त अध्यक्षा नितू पोद्दार को मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने शपथ पाठ करवाया तथा सचिव विनीता खाटूवाला, कोषाध्यक्ष संगीता दस्सानी,उपाध्यक्ष द्वय शर्मिला माहेश्वरी व रिंकू गिदडा़ तथा पी.आर.ओ डिम्पल शर्मा को प्रांतीय संयुक्त मंत्री मनोज काला द्वारा शपथ पाठ करवाया गया। शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्षा नितू पोद्दार का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया। जिसमें पुर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा, मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा ,सम्मेलन मण्डल- डी, मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा, मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा, मारवाड़ी युवा मंच शिखर शाखा, छात्रा निवास के प्रांतीय संयोजक जुगल किशोर सिंधी, श्री गोपाल गोशाला, नगांव, अग्रवाल महिला समिति नगांव, जैन तेरापंथ महिला मंडल, जैन तेरापंथ सभा, माहेश्वरी युवा संगठन, नगांव, नारायणी सेवा समिति, नगांव। नवनियुक्त अध्यक्षा नितू पोद्दार ने अपने सम्बोधन में संजय गाडो़दिया व अजित माहेश्वरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्होंने मुझपर अपना विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद से नवाजा है। मैं इन सभी को और समाज को विश्वास दिलाती हूं कि अपनी टीम व आप सभी के सहयोग से सम्मेलन तथा समाज को नई उच्चाईयों पर ले जाने का भर पुर प्रयास करुगी। जय सम्मेलन, जय समाज के उद्दघोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया । उसके बाद सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया जिसमें अजित माहेश्वरी, बैधनाथ सहनी, अजय महतो, विकाश शर्मा, रबिन्द्र साहा, डिम्पल शर्मा,युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी शामिल थी। प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने अपने भाषण में नवनियुक्त अध्यक्षा एवं महिला शाखा की सभी सदस्याओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक घर से कम से कम दो सदस्य सम्मेलन परिवार मे होने चाहिए जिसमे एक महिला एवं एक पुरुष को सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए, अभिभावकों से निवेदन करते हुए कहा बच्चों को 12 वी कक्षा के बाद पढ़ने के लिए बाहर भेजे। शादी-ब्याह पर चर्चा करते हुए श्री काबरा ने अभिभावको से पुनः आह्वान किया कि बच्चो की शादी दिन में करवाये। बालिका छात्रावास के प्रांतीय संयोजक जुगल किशोर सिंघी, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज काला ,सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिङला, छापरमुख शाखा के सीताराम अग्रवाल, नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल ने भी अपने अपने वक्तव्य सभा के सम्मुख प्रस्तुत किए। सभा मे नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र मुंदङा, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के पूर्व सचिव रमेश सुराणा, जैन तेरापंथ महिला मंडल की अंजु गुजराना, अग्रवाल सभा नगांव के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद किल्ला, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष नितिन मुंदङा व सचिव पूजा माहेश्वरी, मायुंम नगांव शाखा के अध्यक्ष मनीष गाङोदिया, पूर्व अध्यक्ष विनीत मोर, शिखर शाखा के अध्यक्ष मारुत कर्वा, गोपाल गौशाला के पुर्व अध्यक्ष विजय कुमार लोहिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंका ,नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष मुकेश पोद्दार, शक्ति संघ के सचिव महेश भजनका,पूर्व अध्यक्ष विनोद मोर सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। नवनियुक्त सचिव विनीता खाटुवाला ने गुवाहाटी व जोरहाट से आए सभी पदाधिकारियों, नगांव के सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों,लोहिया चरेटेवल ट्रस्ट तथा सभी समाज बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रीय गान के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```