श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2025: एक दिवसीय भव्य आयोजन बरपेटा रोड में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2025: एक दिवसीय भव्य आयोजन बरपेटा रोड में

 


श्री श्याम परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बरपेटा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी प्रांगण में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव ने श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री हनुमान मंदिर से श्री राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी तक निकाली गई भव्य निशान यात्रा से हुई, जिसमें भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। दोपहर में, बाबा को सवामनी भोग एवं सामुहिक चुरमा भोग अर्पित किया गया और सामूहिक प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे सभी भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। संध्या 7 बजे से सिलीगुड़ी से आए प्रसिद्ध कलाकारों आयुष एवं पीयूष ने भजनों की बौछार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों के दिलों को छू लिया। उनके भजनों ने माहौल को एक धार्मिक उर्जा से भर दिया। इस अद्भुत संगीतमय शाम में भक्तों की उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया, और पूरी महोत्सव की रौनक में चार चांद लगा दिए। इस सफल आयोजन ने बरपेटा रोड में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```